Author: samacharbharat.live

योगेन्द्र सिंह बरेली। बरेली में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करते हुए शाहजहाँपुर जनपद की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया, जो कि जनपद शाहजहाँपुर के लिए गर्व एवं गौरव का विषय है । उक्त प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर शाहजहाँपुर जनपद से निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैम्पियनशिप हेतु किया गया है, जो दिनांक 11 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी—

Read More

सोनेंद्र कुमार मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ में बीस वर्षीय युवक अलमास की हत्या का पुलिस ने किया 24 घंटे अंदर खुलासा।।पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।।अपनी बेज्जती का बदला लेने के लिए दोस्तो संग मिलकर की थी अलमास की हत्या।।आरोपियों ने अलमास को पार्टी करने के बहाने बुलाकर डंडों से पीट-पीटकर कर दिया मरणासन्न।। हत्या के बाद अलमास के शव को मऊ नहर किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे आरोपी।।पुलिस ने हत्या में प्रयोग वाला कत्ल डंडा व घटना में प्रयुक्त बाइक और मृतक का मोबाइल किया बरामद।। डीसीपी निपुण अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में…

Read More

योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। आज दिनांक 31.12.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में प्रयांक जैन, क्षेत्राधिकारी सदर, शाहजहाँपुर द्वारा थाना सेहरामऊ दक्षिणी परिसर में कम्युनिटी पोलिसिंग के अंतर्गत थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं आमजन के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्होंने कम्युनिटी पोलिसिंग की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पुलिस एवं जनता के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावी रूप से सुदृढ़…

Read More

योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। आज दिनांक 31.12.2025 को जनपद शाहजहाँपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के उन अधिकारी/कर्मचारीगण, जिन्होंने अपने दीर्घ, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल के उपरान्त अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की, उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण मेंउ0नि0 ना0पु0 श्री राम सेवक (नियुक्ति – थाना कांट),उ0नि0 ना0पु0 श्री शहीद अहमद (नियुक्ति – थाना रोजा),उ0नि0 ना0पु0 श्री कमलेश कुमार (नियुक्ति – थाना रोजा) तथा मुख्य आरक्षी चालक श्री शिव सिंह (नियुक्ति – महिला थाना/एण्टी रोमियो) शामिल रहे।उपरोक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान…

Read More

कमलेंद्र त्रिपाठी माल, लखनऊ। प्रस्तावित टेक्सटाइल और अप्रैल पार्क तक सुगम यातायात की दिशा में अहम कदम उठाते हुए राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने गोमती नदी पर दो पुलों का निर्माण पूरा कर लिया है। ये पुल माल विकास खंड के कोलवा गांव और चिनहट ब्लॉक के रैथा गांव के बीच बनाए गए हैं। पुलों के चालू होने से ग्रामीण इलाकों की शहर से दूरी कम होगी और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।राज्य सेतु निगम की लखनऊ इकाई के सुपरवाइजर अर्जुन ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान कई तकनीकी और प्राकृतिक चुनौतियां सामने आईं, लेकिन कुशल कारीगरों और कर्मचारियों…

Read More

योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज शाहजहांपुर के बी०एड० प्रशिक्षुओं ने इंटर्नशिप के दौरान आज दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को निष्प्रयोज्य सामग्री से नव वर्ष कार्ड का निर्माण कर उसका प्रदर्शन किया । इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने घर में रखे पुराने शादी के कार्ड एवं अन्य सामग्री का प्रयोग कर नव वर्ष कार्ड का निर्माण किया । इस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया । कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० अमीर सिंह ने कार्डों का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की एवं इसी रचनात्मकता को जीवन…

Read More

शत्रुघ्न सिंह बांदा। पूज्य आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) की आगामी भव्य श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के उपलक्ष्य में आज बांदा नगर एवं बिसंडा बाजार में उत्साहपूर्वक अक्षत वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, भाजपा नेता एवं संस्थापक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के माध्यम से जन-जन को कथा में सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया गया। यह दिव्य कथा आगामी 16 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक बांदा के मवई बाईपास चौराहा पर आयोजित की जा रही है। बांदा नगर में अक्षत वितरण यात्रा का शुभारंभ होटल सारंग…

Read More

योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक,की अध्यक्षता में संपन्न दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर स्थित पुलिस सभागार में पुलिस पेंशनर्स त्रैमासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर द्वारा की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय सहित पुलिस पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारीगण उपस्थित रहे । गोष्ठी का शुभारम्भ पेंशनर्स के अनुभवों व समस्याओं के संक्षिप्त विवरण के साथ हुआ । पेंशनर्स की समस्याएँ एवं समाधानगोष्ठी में उपस्थित पेंशनर्स द्वारा विभिन्न समस्याओं के संबंध में अपने विचार रखे गए । पेंशनर्श के टी ए/डी ए के अनुदान की…

Read More

योगेंद्र सिंह शाहजहाँपुर। जनपद में बढ़ती शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में आज तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम बसुलिया और तिउलक में जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी ने ग्राम प्रधानों के माध्यम से कुल 400 पात्र एवं असहाय व्यक्तियों को कम्बलों का वितरण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के…

Read More

योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने रेलवे स्टेशन पर चाय वितरण के कैंप का आयोजन किया जिसमें सभी राहगीरों को सर्दी से बचाव हेतु गरमा गरम चाय पिलाई और जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया । संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल ने बताया कि इस सर्द मौसम को देखते हुए हमारी संस्था चाय वितरण के साथ-साथ सभी जरूरतमंदों को कंबल का भी वितरण कर रही है, और जनपद के सभी समाजसेवियों से हम अपील करते है की सभी लोग ऐसे कार्यों के लिए आगे आए और मिलजुल कर अच्छे कार्यों को करें । संस्था के…

Read More