लियाकत हुसैन गाज़ी की खास खबर माल से

माल। राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुराखार गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार बुजुर्ग दरगाही गाज़ी का मंगलवार को दुखद निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के कैरियर अस्पताल में शाम 4 बजे अंतिम सांस ली। बुजुर्ग की मौत के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इलाज के दौरान तोड़ा दम विदित हो कि बीते दिनों कुराखार स्थित एस पब्लिक स्कूल के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार दोपहिया वाहन (UP 32 RP 6845) ने 60 वर्षीय दरगाही गाज़ी को जोरदार टक्कर मार दी थी। आरोप है कि बाइक सवार संदीप कुमार निवासी- बघोलवा अत्यधिक नशे की हालत में था। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल दरगाही गाज़ी को माल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के कैरियर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार शाम 4 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। मामले की सूचना पाकर माल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा (FIR) पंजीकृत कर लिया है। मृतक का नाम दरगाही गाज़ी उम्र 60 वर्ष कुराखार, पोस्ट बहरौरा, माल लखनऊ मौत का समय व स्थान मंगलवार शाम 4 बजे, कैरियर अस्पताल लखनऊ संदीप कुमार पुत्र भगत निवासी- बघोलवा पुलिस की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार अब आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि नशे में वाहन चलाकर किसी की जान लेने वालों को कड़ा संदेश मिल सके।

