राकेश कुमार की खास खबर मलिहाबाद से

मलिहाबाद, लखनऊ। दिनांक 8 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद , लखनऊ के नेत्र विभाग में मरीजों के लिए नेत्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नेत्र परिक्षण अधिकारी राकेश कुमार सर द्वारा मरीजों को “अपनी आँखों की रक्षा कैसे करें और अपनी आँखों को प्यार करें” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने आँखों की उचित देखभाल, दृष्टि की सुरक्षा तथा नेत्र संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर डॉक्टर अशोक कुमार अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद,सहित ने कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपनी आँखों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर नेत्र परीक्षण और उचित देखभाल के महत्व के प्रति प्रेरित करना था।
एवं ब्लॉक पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जाकर लाभार्थियों का नेत्र परिक्षण भी किया गया l

