राकेश कुमार की खास खबर मलिहाबाद से

मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद तहसील के गांव रसूलपुर में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। गांव के चारों ओर पानी भर गया है, जिससे पूरा गांव एक टापू जैसा बन गया है। बताया जा रहा है कि ये पानी बेता नाला का है जो उफान पर आने से गांव की तरफ आ गया है।
कुछ घरों में घुसा पानी, लोग छतों पर रहने को मजबूर
गांव के निचले इलाके में बने कुछ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भरा है, जिससे के घर का जरूरी सामान सब भीग कर खराब हो गए हैं। लोग अपना सामान लेकर छतों और ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए हैं।
मुख्य रोड पर बेता नदी का पानी, आवाजाही पूरी तरह बंद
सबसे बुरी हालत गांव की मुख्य रोड की है। मेन रोड पर बेता नदी का पानी 4 फीट तक भर गया है, पूरी रोड नदी जैसी लग रही है। इस कारण रसूलपुर का संपर्क मलिहाबाद और लखनऊ से पूरी तरह कट गया है। कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा, पैदल चलना भी खतरनाक हो गया है।
बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे
रोड बंद होने से गांव के बच्चों का स्कूल जाना पूरी तरह बंद हो गया है। पिछले कुछ दिन से एक भी बच्चा स्कूल नहीं जा पाया है।
गांव के प्रधान जी बने मसीहा
इस मुश्किल घड़ी में गांव के प्रधान रामपाल दिन-रात लोगों की मदद में जुटे हैं।
गांव के प्रधान रामपाल ने बताया, “गांव के चारों तरफ बेता नदी का पानी भर गया है। कुछ घरों में पानी घुस गया है और मेन रोड पर नदी जैसा पानी बह रहा है। स्थिति बहुत खराब है।
प्रधान ने आगे कहा, “मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। , हम अपने ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे।”
गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की गुहार लगाई है।

