योगेन्द्र सिंह

बरेली। बरेली में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करते हुए शाहजहाँपुर जनपद की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया, जो कि जनपद शाहजहाँपुर के लिए गर्व एवं गौरव का विषय है । उक्त प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर शाहजहाँपुर जनपद से निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैम्पियनशिप हेतु किया गया है, जो दिनांक 11 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी—
- ओम अरोड़ा
- रेशव कुमार दिनकर
आज इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर द्वारा दोनों चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि जनपद के युवाओं द्वारा खेलों के क्षेत्र में इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं ।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी गईं ।

