शत्रुघ्न सिंह

बांदा। पूज्य आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) की आगामी भव्य श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के उपलक्ष्य में आज बांदा नगर एवं बिसंडा बाजार में उत्साहपूर्वक अक्षत वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, भाजपा नेता एवं संस्थापक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के माध्यम से जन-जन को कथा में सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया गया। यह दिव्य कथा आगामी 16 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक बांदा के मवई बाईपास चौराहा पर आयोजित की जा रही है। बांदा नगर में अक्षत वितरण यात्रा का शुभारंभ होटल सारंग से हुआ, जो बलखंडी नाका, माहेश्वरी देवी चौक, अमर टॉकीज, बाबूलाल चौराहा और कालीदेवी मंदिर होते हुए गणेश भवन पर संपन्न हुई। इस अभियान में मुख्य रूप से बागेश्वर धाम समिति के समन्वयक श्री दीपक तिवारी जी उपस्थित रहे। साथ ही, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील पटेल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, विनोद जैन, मनोज पुरवार गोपाल कृष्ण अवस्थी (मुलू महाराज), प्रभा गुप्ता, द्वारिका सोनी, नबीन प्रकाश गुप्ता बोंडे, पप्पू शिवहरे, अमन जैन, प्रमोद जैन, अर्चना शुक्ला, संत शरण अवस्थी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, नीलेंद्र सिंह, धीर सिंह, सुरेश गुप्ता कान्हा, अमित सेठ भोलू, मछंदर सिंह, चारु चंद खरे, प्रेम गुप्ता, शरद गुप्ता, मंगल जैन, जीवन जैन, रमेश अवस्थी, ओम प्रकाश सिंह और हिमांशु सिंह अशोक चौहान,सौरभ मिश्रा, पप्पू जैन, प्रमोद जैन, रिंकू गुप्ता, दीपांग मेहरा, अंशुमान जड़या, अमन गोयल, अंशु धर गोयल, सत्यप्रकाश सराफ, धर्मु सोनी,संजीव जैन, अंकित सोनी, जैसे समस्त रामभक्तों ने सक्रिय सहभागिता की। यात्रा के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली। प्रमुख समाजसेवी, प्रतिष्ठित व्यापारीगण, गौसेवक और बागेश्वर धाम के समर्पित शिष्यगणों के साथ-साथ महिला संपर्क समिति, प्रचार-प्रसार समिति और बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के सभी माननीय सदस्यों ने घर-घर जाकर अक्षत वितरित किए। पूरे बांदा शहर में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने जय श्री राम एवं बागेश्वर धाम सरकार के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मवई बाईपास चौराहा पर होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
आयोजक प्रवीण सिंह ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य महाराज श्री की कथा बुंदेलखंड की इस धरा के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग, संस्थाओं और युवाओं का यह एकजुट प्रयास इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगा। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन और विभिन्न समितियों के सदस्य लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं ताकि कथा की जानकारी और निमंत्रण प्रत्येक घर तक पहुँच सके।

