सुंदर कांड पाठ के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
संवाददाता -कुशल सिंह राठौर
लखनऊ में आशियाना के खजाना चौराहा स्थित आस्था कृष्ण धाम ट्रस्ट में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया विशाल भंडारा।
बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद और लगाए बजरंगबली के जयकारे।
वहीं ट्रस्ट के तत्वावधान में 22 जून से एलपीएस पार्क में मर्यादा पुरुषोत्म भगवान श्री राम की नव दिवसीय संगीतमयी कथा महोत्सव चल रहा है। जिसमे अयोध्या धाम से संत डॉ संतशरण त्रिपाठी प्रभु श्री राम की लीलाओ का व्याख्यान कर रहे है।
इसी क्रम में मंगलवार को ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ट्रस्ट की ओर से आस्था त्रिपाठी, ए० के० शुक्ला, गौरव शास्त्री, संजीव सक्सेना व अनुज शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी सहयोगी रूप में मौजूद रहे।
