योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। दिनांक 24 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हनुमतधाम परिसर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संपूर्ण परिसर, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं एवं समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि जनपद पुलिस अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
उक्त पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस उपस्थिति को सुदृढ़ करना, जनता में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस प्रकार के गश्त कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।

