शत्रुघ्न सिंह
बांदा। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी दी है कि केन घाट के आरती स्थल पर प्रत्येक मंगलवार की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं ने आरती कार्यक्रम बड़े श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। केन जल महा आरती कार्यक्रम में हाल ही में दिवंगत हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केन मां से उनको अपने चरणों में स्थान प्रदान करने एवं परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोक संवेदना प्रकट की। समिति एवं गंगा समग्र के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि यह घटना एक बड़ी घटना है जिसकी क्षति पूर्ति कभी नहीं की जा सकती डॉ० मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री एवं भारत के कई उच्चतम पदों पर रहे एवं देश के प्रधानमंत्री बनकर जनता के लिए कई सराहनीय कार्य भी किए, उन्होंने अपने जीवनकाल में कई महान कार्य किए एवं देश की समृद्धि एवं विकाश के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है, वह हमेशा अपने नेक कार्यों के लिए हम सबके बीच जाने जाएंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के उपस्थित मुख्य पदाधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर एवं फूल – माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी चारु चंद्र खरे व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश सर्राफ महामंत्री कमलेश कुमार गुप्ता गौ रक्षा समिति जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति जिला मंत्री महेश कुमार गुप्ता जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति महेश कुमार तिवारी नगर अध्यक्ष बृजकिशोर द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा बद्री विशाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
