थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अर्जुनपुर बरमोला में आगामी होली पर्व के जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

योगेन्द्र सिंह
शाहजहांपुर। दिनांक 24 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर महोदय के पर्यवेक्षण में श्री प्रयांक जैन, क्षेत्राधिकारी सदर शाहजहाँपुर द्वारा थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अर्जुनपुर बरमोला में थाना रोजा पुलिस बल के साथ आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थित संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, प्रभावी बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।