योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहाँपुर में किया गया । आज 15 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 01 दम्पति को सकुशल विदा किया गया ।
1-थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी 2.5 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका अपने मायके मे 04 माह से रह रही थी। आवेदिका के पति व सास ने आवेदिका के साथ घरेलू बातों को लेकर मारपीट की थी। इसी बात को लेकर दोनो के मध्य कहासुनी हो गयी थी । जिस कारण आवेदिका अपने मायके चली आयी थी । दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनो पक्ष एक -दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, महिला,म0हे0का0 चन्द्रकान्ता,म0आ0 मोनिका कुमारी, म0आ0 बबीता देवी,आदि मौजूद रहें।

