योगेंद्र सिंह की

शाहजहांपुर । दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ बड़े लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत थाना प्रभारी कोतवाली एवं समस्त चौकी इंचार्ज के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतत निगरानी रखने एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने हेतु अपील करने तथा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।

