अनुराग सिंह की खास खबर लखनऊ से
लखनऊ के बाजारखाला इलाके में जैन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। अष्टधातु की प्रतिमा, चांदी का सिंहासन-छत्र समेत चोरी का पूरा माल बरामद
दिर से करीब 15 लाख रुपये के सामान की चोरी का मामला आया था सामने। 48 घंटे के भीतर पुलिस ने शातिर चोर संजय शुक्ला को किया गिरफ्तार। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने स्थित कॉम्प्लेक्स से हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी। आरोपी करीब 6 महीने पहले मंदिर की सुरक्षा में बतौर सिक्योरिटी गार्ड करता था काम
नौकरी के दौरान मंदिर में रखी प्रतिमाओं और चांदी के सामान की थी पूरी जानकारी। चोरी की योजना बनाकर आरोपी ने यूट्यूब से ताला खोलने के तरीके सीखे थे
। पेट्रोल, सिरिंज और प्लास लेकर मंदिर पहुंचा था आरोपी, ताला तोड़कर की थी चोरी। पुलिस ने भगवान अनन्तनाथ की प्रतिमा, पंचमेरु, चांदी के सिंहासन-छत्र और 1231 रुपये किए बरामद
बाजारखाला पुलिस टीम ने निरीक्षक सुधीर कुमार अवस्थी के नेतृत्व में किया खुलासा। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मंदिर चोरी के मुकदमे दर्ज, गैंगस्टर की भी हो चुकी है कार्रवाई


