राकेश कुमार की खास खबर मलिहाबाद से

मलीहाबाद, लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की नियत से चार पहिया वाहन से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित विवेक पाण्डेय पुत्र प्रेम शंकर पाण्डेय, निवासी ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद के अनुसार, शुक्रवार को करीब दो बजे वह खराब ट्रैक्टर को ठीक करने आए मिस्त्री को घर छोड़ने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर हबीब अली और उसका पुत्र समीर अली पुरानी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो (UP 32 RJ 7777) से उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि विवेक पाण्डेय बाइक सहित उछलकर सड़क किनारे खंती में जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित का आरोप है कि हबीब अली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसे तथा उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। रहीमाबाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


