Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: samacharbharat.live
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। आज दिनांक 21.05.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ पुवायाँ सर्किल में प्रशिक्षणरत/तैनात रिक्रूट आरक्षीगण के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षीगण को पुलिस विभाग की कार्यशैली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि पुलिस विभाग में अनुशासन, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी का विशेष महत्व है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता…
योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। आज दिनांक 21 मई 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना जैतीपुर पर आगामी त्यौहार बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना पुलिस के साथ क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा…
सुनेंद्र कुमार लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई चर्चा में आ गई है। राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। संगठन की ओर से आरोप लगाया गया है कि समाज की आवाज उठाने वालों को लगातार दबाने का प्रयास किया जा रहा है।राष्ट्रीय कल्याण मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है और जनता की समस्याओं को उठाने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि…
सोनेंद्र कुमार लखनऊ। शाखा महानगर में तैनात ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी का ट्रांसफर मामले ने पुलिस विभाग पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाखा महानगर लखनऊ में तैनात ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी कई वर्षों से महानगर में तैनात हैं,वाराणसी में हुआ था,ट्रांसफर। ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी की कई बार शिकायत क्षेत्रीय जनता ने भी कि है।आखिर लखनऊ पुलिस करना क्या चाहती है,क्यों सरकार और पुलिस विभाग कि छवि को मिट्टी पलीत कर रहे हैं,कुछ लोग। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और पुलिस महानिदेशक को जांच के आदेश दिए हैं । अभी कुछ दिनों…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। 1.थाना निगोही- जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनका विवाह लगभग 3 वर्ष 6 माह पहले हुआ था।दोनों के मध्य घरेलू बातों को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। आवेदिका द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके पति छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ झगड़ा करते है उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया गया, जहां उनकी आपसी वार्ता करायी गयी तथा उन्हें समझाया-बुझाया गया। परामर्श उपरान्त दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने के लिए तैयार हो गये तथा आपसी सहमति से समझौता कर लिया। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र से सकुशल…
राकेश कुमार मलिहाबाद, लखनऊ। पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल पता पन्ना तालाब अमानीगंज मलिहाबाद लखनऊ में पहुंच कर शिष्टाचार भेंट कर स्कूल के समस्त शिक्षकों को शिक्षा को उच्च स्तरीय क्वालिटी बनाकर बच्चों तक पहुंचाने के लिए दिया मंत्र। साथ में बताया कि शिक्षा वह हथियार है जो समस्त बुराइयों, अंधकारों तथा निर्धनता को खत्म कर प्रकाश और मानवता की ओर ले जाता हैं। अगर किसी को कुछ देना है दान करना तो शिक्षा का दान करो क्योंकि इससे बड़ा कोई और दान नहीं,शिक्षा दानम महा दानम।समस्त शिक्षकों ने ऐसा शिक्षा का गुरु मंत्र पाकर, आभार व्यक्त किया और मंत्र…
राकेश कुमार मलिहाबाद , लखनऊ। दिनांक 21 अप्रैल 2026 को भारतीय स्टेट बैंक(एस बी आई) मलिहाबाद शाखा में प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत नॉमिनी रीना पत्नी स्वर्गीय मनोज कुमार निवासनी अमानीगंज कसमंडी खुर्द मलिहाबाद लखनऊ को 200000/-(दो लाख रुपए) का चेक क्षेत्रीय प्रबंधक R. B. O 2 लखनऊ वेस्ट श्रीमती अवंतिका सिंह मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। नॉमिनी रीना के पति स्वर्गीय मनोज कुमार जो कि सऊदी अरब में मजदूरी करते थे। कुछ समय पहले सऊदी अरब से वापस घर आ गए थे जिनकी आकस्मिक मौत हो जाने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। नॉमिनी रीना…
सोनेंद्र कुमार मोहनलालगंज,लखनऊ। सिसेंडी बड़ा शिवाला मंदिर के पास स्थित खेत में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवाओं के चलते आग ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।आग में सिसेंडी निवासी वीरेंद्र शुक्ला उर्फ सोनू शुक्ला का खेत में खड़ा गेहूं जलकर राख हो गया। करीब एक बीघा फसल जल गई। खेत से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरी फसल स्वाहा हो चुकी थी।…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर । दिनांक 15 व 16 अप्रैल 2026 की रात्रि में पीआरवी को प्रशांत सिंह पुत्र अनुज सिंह निवासी ग्राम शिउरा थाना सेहरामऊ दक्षिणी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी बहनें साक्षी सिंह (उम्र 12 वर्ष) एवं उपासना सिंह (उम्र 16 वर्ष) बरेली मोड़ पर चल रहे सावन कृपाल रूहानी मिशन कार्यक्रम स्थल पर भीड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछुड़ गई हैं । सूचना प्राप्त होते ही उपस्थित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सार्वजनिक उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) कराई गई तथा आसपास के क्षेत्र में सक्रियता से खोजबीन की गई । पुलिस की…
भारतीय किसान मजदूर यूनियन सर्वसमाज द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान संवाददाता मलिहाबाद मलिहाबाद। लखनऊ सोमवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सर्वसमाज) का बढ़ता हुआ परिवार प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान जी के के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान सिराज अली को जिला अध्यक्ष सीतापुर, रामपाल राजपूत को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष माल, केशन यादव (कजरू) को ब्लॉक संगठन मंत्री माल के पद पर मनोनीत किया गया व तमाम किसान साथियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की संगठन की नीतियो पर चलकर संगठन को आगे बढ़ने का संकल्प लिया हुआ आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण व उनके हक के लिए…
