सोनेंद्र कुमार

मोहनलालगंज,लखनऊ। सिसेंडी बड़ा शिवाला मंदिर के पास स्थित खेत में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवाओं के चलते आग ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
आग में सिसेंडी निवासी वीरेंद्र शुक्ला उर्फ सोनू शुक्ला का खेत में खड़ा गेहूं जलकर राख हो गया। करीब एक बीघा फसल जल गई। खेत से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरी फसल स्वाहा हो चुकी थी। गनीमत रही कि आग आसपास के खेतों तक नहीं फैली।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसान वीरेंद्र शुक्ला का कहना है कि फसल पककर तैयार थी, कुछ दिन में कटाई होनी थी। अचानक लगी आग से भारी नुकसान हुआ है।
वही ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

