योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। आज दिनांक 21.05.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ पुवायाँ सर्किल में प्रशिक्षणरत/तैनात रिक्रूट आरक्षीगण के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षीगण को पुलिस विभाग की कार्यशैली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि पुलिस विभाग में अनुशासन, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी का विशेष महत्व है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए। महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षीगण को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ शालीन एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखें तथा पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। गोष्ठी के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बीट पुलिसिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान सतर्कता बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया के जिम्मेदार एवं सकारात्मक उपयोग, विभागीय गोपनीयता बनाए रखने तथा पुलिस की छवि को जनहितकारी एवं विश्वासपूर्ण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। महोदय द्वारा कहा गया कि पुलिसकर्मी का आचरण एवं व्यवहार ही पुलिस विभाग की वास्तविक पहचान होता है, इसलिए प्रत्येक आरक्षी को अपने व्यक्तित्व, वर्दी की गरिमा एवं विभागीय मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षीगण को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव फिट रहने तथा आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली के अनुरूप स्वयं को विकसित करने हेतु भी प्रेरित किया गया। इस दौरान थाना पुवायाँ पुलिस के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

