योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर । दिनांक 15 व 16 अप्रैल 2026 की रात्रि में पीआरवी को प्रशांत सिंह पुत्र अनुज सिंह निवासी ग्राम शिउरा थाना सेहरामऊ दक्षिणी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी बहनें साक्षी सिंह (उम्र 12 वर्ष) एवं उपासना सिंह (उम्र 16 वर्ष) बरेली मोड़ पर चल रहे सावन कृपाल रूहानी मिशन कार्यक्रम स्थल पर भीड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछुड़ गई हैं । सूचना प्राप्त होते ही उपस्थित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सार्वजनिक उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) कराई गई तथा आसपास के क्षेत्र में सक्रियता से खोजबीन की गई । पुलिस की सतर्कता एवं तत्पर प्रयासों के फलस्वरूप दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया ।
उक्त दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य के लिए परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया ।
शाहजहाँपुर पुलिस सदैव जनसुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है ।

