सुनेंद्र कुमार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई चर्चा में आ गई है। राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। संगठन की ओर से आरोप लगाया गया है कि समाज की आवाज उठाने वालों को लगातार दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
राष्ट्रीय कल्याण मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है और जनता की समस्याओं को उठाने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी अहम मुद्दे को लेकर बाहर जाने वाले थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घर पर ही रोक दिया। घटना के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियातन कार्रवाई की गई है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर राज

