राकेश कुमार

लखनऊ हजरतगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व दारुलशफा के पास बियर पीते समय हुए विवाद के दौरान फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद किया है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अति और बासित को गिरफ्तार कर लिया
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार दारुलशफा के पास बियर पीने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग की घटना सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मधुकर सिंह, शशिकांत सिंह तथा शिवम पांडे की रही विशेष भूमिका।
पुलिस टीम की सक्रियता और तत्परता* से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और असलहों के बल पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


