राकेश कुमार
मलिहाबाद, लखनऊ। एक बुजुर्ग मां को बेटे वह बहू द्वारा बेरहमी से इतना पीटा गया कि उसकी सांसे थमने वाली थी अगर उसके दो बेटे न आ जाते तो लालची बेटे व बहू उनकी जान ले लेते। और यह अत्याचार सिर्फ बहू और बेटे द्वारा सिर्फ जमीन हड़पने के लिए किया जा रहा है। पीड़ित मां ने रहीमाबाद थाने में शिकाया कर न्याय की गुहार लगाई है।रहीमाबाद के चोर घाटी में मकान बनाकर रह रही बुजुर्ग शिवरानी पत्नी स्वर्गीय शिवराज ने बताया कि उनका बड़ा बेटा कौशल व उसकी पत्नी उस पर इतना अत्याचार कर रही हैं जिससे वह अपनी जान की भीख मांग रही है। और दर दर की इधर-उधर ठोकरें खा रही है। पीड़ित मां शिवरानी ने बताया कि पति की कई वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद तीन बेटों ने अपने-अपने हिस्से की जमीन का बंटवारा भी कर लिया लेकिन बड़े बेटे ने अपनी पत्नी के कहने पर जमीन बेचकर ससुराल रहने चला गया। जब पीड़िता शिवरानी रहीमाबाद में घर बनवाकर रहने लगी तो उसके बड़े बेटे कौशल द्वारा अक्सर शराब पीकर घर आने पर उसके साथ मारपीट करना और उसके हिस्से में मकान और जमीन नाम कराने की धमकी देना आय दिन का हो गया है जिससे वह बहुत परेशान हो चुकी हैं। पीड़ित मां ने बताया बेटे द्वारा गर्दन पर लात रखकर उसे मारने का प्रयास किया गया अगर उसके दो पुत्र समय पर न आ जाते उसकी हत्या हो जाती। पीड़ित मां ने लालची बेटे कौशल व पिंकी को बेदखल करते हुए रहीमाबाद थाने में गुरुवार को तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


