राकेश कुमार की खास खबर मलिहाबाद से
मलिहाबाद, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ की 168 मलिहाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सोनू कन्नौजिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मलिहाबाद पहुंचकर भर्ती महिलाओं एवं अन्य मरीजों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर सोनू कन्नौजिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करती रही है। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है।

फल वितरण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस को सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाया।और सपा के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्य मंत्री बनाने का संकल्प लिया।

