राकेश कुमार

मलिहाबाद , लखनऊ। दिनांक 21 अप्रैल 2026 को भारतीय स्टेट बैंक(एस बी आई) मलिहाबाद शाखा में प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत नॉमिनी रीना पत्नी स्वर्गीय मनोज कुमार निवासनी अमानीगंज कसमंडी खुर्द मलिहाबाद लखनऊ को 200000/-(दो लाख रुपए) का चेक क्षेत्रीय प्रबंधक R. B. O 2 लखनऊ वेस्ट श्रीमती अवंतिका सिंह मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। नॉमिनी रीना के पति स्वर्गीय मनोज कुमार जो कि सऊदी अरब में मजदूरी करते थे। कुछ समय पहले सऊदी अरब से वापस घर आ गए थे जिनकी आकस्मिक मौत हो जाने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। नॉमिनी रीना अपने दो बच्चों के साथ अत्याधिक परेशान थी तब भारतीय स्टेट बैंक जाकर खाते थोड़ा बहुत जो रुपया था उसको निकाल कर बन्द करने के लिए पहुंची तो शाखा प्रबंधक ने देखा इनके खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 4सौ 36 रुपए वार्षिक कटता था। तो इसकी जानकारी नामिनी रीना को बताई और कहा कि आपके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई हैं तो आपको दो लाख रूपये दिया जायेगा जिससे आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ पालन पोषण कर सकती हैं। यह सुनकर नामिनी रीना ने भारतीय स्टेट बैंक का और शाखा प्रबंधक का आभार प्रकट करते हुए उत्साह पूर्वक धन्यवाद दिया।आपको इस अवसर पर पद्मश्री कलीमुल्ला खान, शाखा प्रबंधक राजेंद्र बहादुर सिंह , प्रबंधक वित्तीय समावेशन रमेश कुमार गुप्ता, डेस्क ऑफिसर वित्तीय समावेशन संतोष त्रिपाठी , चौकी प्रभारी मिर्जागंज मलिहाबाद अमन कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक भारत, अधिकारी अर्पण जैन, कैशियर राजेश पांडे, कैशियर संजीव सिंह,कैशियर अवधेश, एवं शाखा स्टाफ पिंटू कुमार, भजन लाल, विजय कुमार वर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक मैडम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 50 वर्ष है वो 4 सौ 36 रुपए वार्षिक प्रीमियम भरकर इस योजना का लाभ उठा सकता है योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार बीमा धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपए का लाभ मिलता है।

