सोनेंद्र कुमार

लखनऊ। शाखा महानगर में तैनात ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी का ट्रांसफर मामले ने पुलिस विभाग पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाखा महानगर लखनऊ में तैनात ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी कई वर्षों से महानगर में तैनात हैं,वाराणसी में हुआ था,ट्रांसफर। ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी की कई बार शिकायत क्षेत्रीय जनता ने भी कि है।
आखिर लखनऊ पुलिस करना क्या चाहती है,क्यों सरकार और पुलिस विभाग कि छवि को मिट्टी पलीत कर रहे हैं,कुछ लोग। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और पुलिस महानिदेशक को जांच के आदेश दिए हैं । अभी कुछ दिनों पूर्व कि घटना है,जिसमें लखनऊ पुलिस में तैनात सिपाही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पूरे पुलिस विभाग कि पोल खोल कर रख दी है।
अब देखने वाली बात है,क्या कार्यवाही होती है,ऐसे पुलिस कर्मियों पर जो खुद को ही सरकार से ऊपर समझते हैं।

