Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: samacharbharat.live
थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अर्जुनपुर बरमोला में आगामी होली पर्व के जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। दिनांक 24 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर महोदय के पर्यवेक्षण में श्री प्रयांक जैन, क्षेत्राधिकारी सदर शाहजहाँपुर द्वारा थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अर्जुनपुर बरमोला में थाना रोजा पुलिस बल के साथ आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थित संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर । दिनांक 16.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाले परंपरागत बड़े लाट साहब जुलूस के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग के प्रारंभिक बिंदु से समापन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों का गहनता से अवलोकन किया गया। मार्ग की चौड़ाई, बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन की सुविधा का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर । दिनांक 16.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा थाना रोजा परिसर में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सभी उपस्थितजनों से त्यौहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए तथा पूर्व से चली आ रही परंपराओं का पालन प्रशासन…
योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 15 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय के साथ थाना कलान क्षेत्रान्तर्गत स्थित पटना देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था तथा अन्य संवेदनशील बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने…
योगेन्द्र सिंह शाहजहाँपुर दिनांक 15.02.2026थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत रामचंद्र मिशन आश्रम में महामहिम पूर्व राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित आगामी कार्यक्रम के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन द्वारा आयोजन स्थल पर पहुँचकर आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की गई।इस दौरान आवास, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया जा सके। जनपद पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। दिनांक 14.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के साथ महिला थाना, शाहजहाँपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत महिला थाना पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को औपचारिक सलामी देकर की गई।वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता एवं सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अपराध एवं सामान्य अभिलेखों की अद्यावधिक स्थिति, लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की प्रगति, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हवालात, साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, बैरक, मेस, आवासीय परिसर तथा जनसुनवाई कक्ष का विस्तृत…
योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। दिनांक 13.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगामी होली पर्व एवं होली जुलूस के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर, नगर सर्किल के समस्त चौकी प्रभारी, एल.आई.यू. प्रभारी एवं एस.ओ.जी. प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जनपद के संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थानों का चिन्हांकन कर विशेष निगरानी रखने, जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। दिनांक 13.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं नगर सर्किल की पुलिस टीम के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत व्यापक पैदल गश्त की गई।पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित भ्रमणशील गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा…
योगेंद्र सिंह की शाहजहांपुर । दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ बड़े लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत थाना प्रभारी कोतवाली एवं समस्त चौकी इंचार्ज के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतत निगरानी रखने एवं आपसी समन्वय के…
योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। दिनांक 10 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के साथ आगामी ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के आयोजन के दृष्टिगत थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा जुलूस मार्ग की चौड़ाई, मार्ग पर स्थित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, संकरे मार्गों, भीड़ एकत्र होने वाले स्थानों, यातायात व्यवस्था, वैकल्पिक मार्गों, बैरिकेडिंग की आवश्यकता, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का विस्तारपूर्वक अवलोकन…
