Close Menu
Best News Channel In Uttar PradeshBest News Channel In Uttar Pradesh

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

    August 23, 2026

    अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

    August 23, 2026

    विधानसभा मलिहाबाद में संविधान बचाओ पी०डी०ए० जनपंचायत का आयोजन

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Best News Channel In Uttar PradeshBest News Channel In Uttar Pradesh
    • Home
    • About
    • News
      • Crime
        • Delhi News
        • Lucknow News
        • Malihabad Crime
        • Local News
        • Other News
      • Cyber Crime
    • Contact
    • Advertisement
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Best News Channel In Uttar PradeshBest News Channel In Uttar Pradesh
    Home»उत्तरप्रदेश»उत्तर प्रदेश»अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

    samacharbharat.liveBy samacharbharat.liveAugust 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

    राकेश कुमार की खास खबर लखनऊ से

    लखनऊ, भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन टीम (एसीओ) द्वारा लेखपालों पर की जा रही गलत, फर्जी और दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है। 20 अगस्त को जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल श्री उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। संघ का आरोप है कि यह कार्रवाई बिना जांच-पड़ताल के, षड्यंत्रपूर्वक की गई। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज पर भी सवाल उठ रहे हैं। संघ ने कहा – लेखपाल राजस्व विभाग का सबसे मेहनती, फ्रंट लाइन कर्मचारी है। गांव-गांव जाकर पैमाइश, अतिक्रमण, भूमि विवाद का काम करता है। कई बार अवैध काम न करने पर लोग रंजिश में झूठी शिकायत कर फंसा देते हैं। एसीओ बिना शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और रंजिश की जांच किए ट्रैप कर देती है, जिससे ईमानदार लेखपालों में भय और असुरक्षा का माहौल है। इसी के विरोध में आज प्रदेश की सभी 351 तहसीलों में थाना दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेशव्यापी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की कड़ी में आज 22, अगस्त को उ०प्र० लेखपाल संघ उप शाखा, सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ ने भी थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि उक्त प्रकरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने मांग की कि- पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए। कार्रवाई में अपनाई गई प्रक्रिया एवं उपलब्ध साक्ष्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाए। यदि कार्रवाई तथ्यों के विपरीत पाई जाए तो दोषपूर्ण कार्रवाई को निरस्त कर संबंधित लेखपाल को राहत प्रदान की जाए। शिकायत तथ्यहीन या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर एंटी करप्शन टीम के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। राजस्व लेखपाल के सम्मान एवं अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। धरना-प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश तिवारी नीतू यादव, आशीष कुमार, अमृतांजलि सिंह विश्राम, सतेन्द्र कुमार ललितेश सिंह बृजभान सिंह आशीष अवस्थी ओम प्रकाश गोंड सहित भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संघ ने स्पष्ट किया कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करता, दोषी पर कठोर कार्रवाई हो, लेकिन निर्दोष को फंसाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    samacharbharat.live
    • Website

    Related Posts

    अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

    August 23, 2026

    विधानसभा मलिहाबाद में संविधान बचाओ पी०डी०ए० जनपंचायत का आयोजन

    August 21, 2026

    विधानसभा मलिहाबाद में संविधान बचाओ पी०डी०ए० जनपंचायत का आयोजन

    August 21, 2026

    सेंध काट कर बीस हज़ार नगदी सहित लाखों की जेवरात चोरी

    July 13, 2026

    जमीन हड़पने के लिए किया, बुजुर्ग मां को बेटे वह बहू द्वारा बेरहमी से इतना पीटा गया कि उसकी सांसे थमने वाली थी

    July 10, 2026

    अवैध मिट्टी खनन व मिट्टी खनन में अनियमितताओं की शिकायत, जांच की मांग

    June 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Reviews
    Editors Picks

    अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

    August 23, 2026

    अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

    August 23, 2026

    विधानसभा मलिहाबाद में संविधान बचाओ पी०डी०ए० जनपंचायत का आयोजन

    August 21, 2026

    विधानसभा मलिहाबाद में संविधान बचाओ पी०डी०ए० जनपंचायत का आयोजन

    August 21, 2026
    Advertisement
    Demo
    About Us
    About Us

    Stay ahead of the curve with Samachar Bharat News, your premier source for the most recent developments across India and beyond. Owned by the reputable Rakesh Kumar, our channel brings you up-to-the-minute coverage of the events that shape our world. Dive into the headlines of May 1st, 2023, and uncover the stories that matter.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: samacharbharat@gmail.com
    Contact:+91 95595 11372

    Our Picks

    अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

    August 23, 2026

    अयोध्या में लेखपाल के फर्जी ट्रैप के विरोध में यूपी के 75 जिलों में लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सरोजनीनगर में थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

    August 23, 2026

    विधानसभा मलिहाबाद में संविधान बचाओ पी०डी०ए० जनपंचायत का आयोजन

    August 21, 2026
    Top Reviews
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.