Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: samacharbharat.live
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। दिनांक 27 दिसम्बर 25 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आए फरियादियों की जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया व फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। उप निदेशक पंचायती राज बरेली के निर्देश में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भावलखेड़ा के सभागार में ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक और सचिव का स्वयं की आय स्रोत के विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में मां सरस्वती के समझ पुष्प अर्पित करके प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रारंभ किया। सत्र के प्रारंभ में सभी प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त करके प्रशिक्षण के विषय स्वयं के आय स्रोत क्या है और इसका क्या उद्देश्य है इस विषय पर प्रतिभागियों से वार्तालाप की गई । तत्पश्चात ओएसआर से ग्राम पंचायत को क्या लाभ…
योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग और सामाजिक संगठनों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय…
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न योगेंद्र सिंह शाहजहाँपुर। दिनांक 26.12.2025/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान हुई 418 सड़क दुर्घटनाओं पर गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, ट्रैफिक पुलिस, टीएसआई एवं एआरटीओ को निर्देश दिए कि सभी दुर्घटनाओं का एक सप्ताह के भीतर ऑडिट कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर । 26 दिसंबर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में विभागीय बजट से 18 अन्नपूर्णा भवनों की मांग के सापेक्ष 13 अन्नपूर्णा भवन के निर्माण हेतु बजट आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा दिये गये समय के अनुरूप दिनांक 15.01.2026 तक निर्माण करा लिया जाए। इसके अतिरिक्त जनपद में निरस्त उचित दर दुकानों में नियुक्ति हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाए तथा निलम्बित उचित दर दुकानों में पूर्ति निरीक्षक सम्बन्धित उप जिलाधिकारी…
योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर। जिलाधिकारी ने दिये किचन में गंदगी पाए जाने पर प्रतिष्ठान सीज़ करने के निर्देश 15 जनवरी तक सभी दुकानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा लगभग 15 दिन का बैकअप रखने के निर्देश जिला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को दिनांक 26 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वारा विभागीय संरचना, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत गत एवं वर्तमान वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध…
लियाकत हुसैन गाज़ी की खास खबर लखनऊ लखनऊ। किसान देवों भवः और जय जवान-जय किसान” के संकल्प को आत्मसात करते हुए भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) ने लखनऊ जिला इकाई में बड़ा विस्तार किया है। संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और किसानों की समस्याओं के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले सतीश मौर्य जी को उनकी मेहनत का फल मिला है। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जिम्मेदारी संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंद्रेश यादव जी ने सतीश मौर्य की कार्यक्षमता, मेहनत और त्याग को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लखनऊ जिले का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इंद्रेश यादव…
ब्यूरो चीफ की खास खबर लखनऊ से लखनऊ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर जलाने का मामला सामने आया है, जिसे कथित तौर पर एक कांग्रेसी नेता संतोष श्रीवास्तव ने किया है, जो अब भाजपा में हैं। हैरानी की बात है कि इस घटना पर कोई नेता, संगठन, जनप्रतिनिधि या पत्रकार ने संज्ञान नहीं लिया है, और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है। तिरंगा महाराज, एक भाजपा कार्यकर्ता, ने इस मामले को उठाया है और मांग की है कि इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी जी तक पहुंचाई जाए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। दिनाँक 23 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहाँपुर में किया गया । आज 15 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 01 दम्पति को विदा किया गया ।*1- थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 3 साल पहले हुई थी। प्रथम पक्ष ने बताया कि मेरे पति शराब पीते हैं और मेरे साथ मारपीट करते है। मेरे पास एक बेटी है। आए दिन शराब पीने को लेकर घर में विवाद होता है। इसी बात से नाराज होकर मैं अपने मायके चली…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। दिनाँक 25 दिसम्बर 2025 को लखनऊ में माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत जनपद से लखीमपुर, सीतापुर और हरदोई की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों को मार्ग के थानों कटरा, तिलहर, कोतवाली, रोजा, सेहरामऊ दक्षिणी, खुटार इत्यादि में ढाबों/चिन्हित रिक्त स्थानों मे सुबह 5 बजे से 10 बजे तक खड़े किए जाएंगे। तत्पश्चात उनको गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
