लियाकत हुसैन गाज़ी की खास खबर लखनऊ

लखनऊ। किसान देवों भवः और जय जवान-जय किसान” के संकल्प को आत्मसात करते हुए भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) ने लखनऊ जिला इकाई में बड़ा विस्तार किया है। संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और किसानों की समस्याओं के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले सतीश मौर्य जी को उनकी मेहनत का फल मिला है। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जिम्मेदारी संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंद्रेश यादव जी ने सतीश मौर्य की कार्यक्षमता, मेहनत और त्याग को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लखनऊ जिले का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इंद्रेश यादव जी ने अपने संदेश में कहा: सतीश मौर्य जी ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को जो गति दी है, वह सराहनीय है। किसानों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए मुझे विश्वास है कि कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में वे जिले के प्रत्येक किसान की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाएंगे।” किसानों के हितों की जीत
सतीश मौर्य की इस नियुक्ति से पूरे जनपद के किसानों और यूनियन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। समर्थकों का मानना है कि सतीश मौर्य जी के नेतृत्व में लखनऊ जिले का किसान और अधिक सशक्त होगा और संगठन की नीतियों का लाभ अंतिम छोर के किसान तक पहुँचेगा। किसान देवों भवः | जय जवान – जय किसान बधाई! बधाई!! बधाई!! अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारे बड़े भाई आदरणीय सतीश मौर्य जी को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और किसानों के प्रति उनके संघर्ष को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (लखनऊ) नियुक्त किया गया है।यह गौरवपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय इंद्रेश यादव जी का हृदय से आभार। सतीश भाई को इस नई पारी के लिए अनंत शुभकामनाएं! आशा है कि आपके नेतृत्व में किसानों का झंडा सदैव बुलंद रहेगा।

