योगेन्द्र सिंह

शाहजहांपुर। शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग और सामाजिक संगठनों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे। उन्होंने ऐसे सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य लगातार किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बॉथम के साथ सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, रेहान मिर्ज़ा, विवेक सहगल, ज्ञान चंद्र, भारत विकाश एवं आदित्य वर्मा उपस्थित रहे।
_____

