वरिष्ठ पत्रकारों को नियमित पेंशन और दिवंगत पत्रकारों की विधवाओं को न्यूनतम 25 हजार मासिक सहायता देने का मुख्यमंत्री जी से अनुरोध

राकेश कुमार की खास खबर लखनऊ से
लखनऊ | सरोजनीनगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अनुस्मारक पत्र लिखकर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों तथा दिवंगत पत्रकारों के आश्रित परिवारों के लिए पेंशन योजना प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है।डॉक्टर सिंह ने अधिवक्ताओं को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता और पत्रकारों के संकटग्रस्त परिवारों के लिए पत्रकार कल्याण कोष को सुदृढ़ करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संवेदनशील नेतृत्व समाज की सेवा करने वाले प्रत्येक वर्ग को सुरक्षा और सम्मान प्रदान कर रहा है।
विधायक ने निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को नियमित मासिक पेंशन तथा सेवाकाल में पत्रकार के असामयिक निधन पर उसकी विधवा अथवा पात्र आश्रित परिवार को न्यूनतम ₹25 हजार प्रतिमाह पारिवारिक पेंशन कम-से-कम 5 वर्ष और आवश्यकता के अनुसार 5 से 10 वर्ष तक प्रदान करने का अनुरोध किया!

