सोनेंद्र कुमार की खास खबर मोहनलालगंज से

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित प्रतिष्ठित नवीन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल का पूरा प्रांगण ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा स्कूल प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका थीम स्कूल के मोटो Our Motto Education Discipline & Culture पर आधारित था कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चे स्कूल के प्ले-ग्रुप से लेकर प्राइमरी तक के दर्जनों बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का आकर्षक वेश धारण किया। पीले वस्त्र, सिर पर मोर-मुकुट, गले में वैजयंती माला और हाथ में बांसुरी लिए नन्हे कान्हा ने सभी का मन मोह लिया। वहीं छोटी-छोटी राधा रानियां लहंगा-चुन्नी में बेहद प्यारी लग रही थीं। दो बच्चों ने मटकी लेकर कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन भी किया भव्य सजावट स्कूल परिसर को जन्माष्टमी थीम पर सजाया गया था। दीवारों पर बाल गोपाल के चित्र, मोरपंख, मटकी, बांसुरी और ‘Happy Janmashtami’ के पोस्टर लगाए गए थे। फूलों की माला और गुब्बारों से पूरा स्टेज सजाया गया था मटकी सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुति बच्चों द्वारा रंग-बिरंगी मटकियों की प्रदर्शनी और रासलीला पर आधारित छोटे-छोटे नृत्य प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों के बारे में बताया शिक्षकों की सहभागिता इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ फोटो सेशन कराया और उनका उत्साहवर्धन किया। दो व्यक्तियों द्वारा फूलों की माला के बीच बच्चों को खड़ा कर ग्रुप फोटो भी ली गई। अंत में पूरे स्टाफ ने सभी बच्चों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और अभिभावकों को प्रसाद वितरित किया गया।

