राकेश कुमार की खास खबर मलिहाबाद से

मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक जय देवी कौशल ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। जनसंपर्क के दौरान विधायक ने बाजारों, मोहल्लों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, जल निकासी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक जय देवी कौशल ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया और कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी तथा पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर राजेश लोधी नामित सभासद (मण्डल उपाध्यक्ष)
इशू गुप्ता शक्ति केन्द्र सहयोजक
आशीष गुप्ता व्यापार मण्डल अध्यक्ष
एवं बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

