योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज- 05 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ एंव बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश भर में विशेष अभियान संचारित किया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा निरंतर सजग, संवेदनशील एंव जनहितकारी कार्यवाही की जा रही है जिससे महिलाओ एंव बालिकाओ में सुरक्षा एंव विश्वास की भावना सुदृढ हो रही है, इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन एंव श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29 मार्च 2026 को थाना कटरा पर एक महिला द्वारा अपने पति के विरुद्ध गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। शासन की मंशानुरूप थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा पति एवं पत्नी दोनों को थाना बुलाकर उनके मध्य वार्ता कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप आपसी सहमति से सुलह-समझौता करा दिया गया। तत्पश्चात महिला को उसके पति के साथ सकुशल विदा किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मिशन शक्ति फेज -5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत थाना कटरा द्वारा महिलाओ एंव बालिकाओ की सुरक्षा, विश्वास एवं सशक्तिकरण कि दिशा में किया गया एक अत्यंत सराहनीय, प्रेरणादायी एवं जनविश्वास को मजबूत करने वाला प्रयास है ।
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 श्री सुखपाल सिंह, थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर
म0का0 2927 सुशीला, थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर

