योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। दिनांक 22.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा थाना कांट पर समस्त विवेचकों का अर्दली रूम (OR) लिया गया। इस दौरान विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा विवेचकों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही विधिसम्मत एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु समयबद्ध कार्यवाही की जाए। साथ ही, संवेदनशील प्रकरणों में विशेष सतर्कता बरतने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। अर्दली रुम के दौरान प्रभारी निरीक्षक कांट सहित थाना कांट के समस्त विवेचकगण उपस्थित रहे।

