योगेन्द्र सिंह

शाहजहांपुर। दिनांक 20.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की उपस्थिति में नगर क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अभिलेखों के नियमित अद्यतन, लंबित मामलों की सतत निगरानी एवं गुणवत्ता पूर्ण विवेचना पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

