योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। आज दिनांक 20.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा आमजन से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

