योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर । दिनांक 18.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में थाना सदर बाजार पर थाना प्रभारी सदर बाजार, महिला थाना प्रभारी, उप निरीक्षकों एवं विवेचकगण के साथ विवेचना निस्तारण एवं आईजीआरएस (IGRS) प्रकरणों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं एवं आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए वादियों को संतुष्ट किया जाए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही को प्रभावी रूप से पूर्ण करते हुए अनावश्यक विलंब से बचा जाए तथा शासन/मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन किया जाए।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त अवसर पर थाना प्रभारी सदर बाजार, महिला थाना प्रभारी, उप निरीक्षकगण एवं संबंधित विवेचकगण उपस्थित रहे।

