योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर । दिनांक 16.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा थाना रोजा परिसर में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सभी उपस्थितजनों से त्यौहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए तथा पूर्व से चली आ रही परंपराओं का पालन प्रशासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया।
बैठक में यह भी बताया गया कि जनपद पुलिस द्वारा त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए जाएंगे तथा अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। समस्त उपस्थितजनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

