योगेन्द्र सिंह

शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 15 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय के साथ थाना कलान क्षेत्रान्तर्गत स्थित पटना देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था तथा अन्य संवेदनशील बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
मंदिर परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम समन्वय एवं पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
जनपद पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर समुचित एवं व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। शाहजहाँपुर पुलिस जनपद पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा, शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा हेतु प्रतिबद्ध है।

