योगेन्द्र सिंह

शाहजहाँपुर दिनांक 15.02.2026
थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत रामचंद्र मिशन आश्रम में महामहिम पूर्व राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित आगामी कार्यक्रम के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन द्वारा आयोजन स्थल पर पहुँचकर आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की गई।
इस दौरान आवास, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

