योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। दिनांक 13.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं नगर सर्किल की पुलिस टीम के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत व्यापक पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित भ्रमणशील गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक तत्वों की गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही रात्रि गश्त को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र में निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

