योगेन्द्र सिंह

शाहजहांपुर। दिनांक 10 फरवरी 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के साथ आगामी ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के आयोजन के दृष्टिगत थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा जुलूस मार्ग की चौड़ाई, मार्ग पर स्थित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, संकरे मार्गों, भीड़ एकत्र होने वाले स्थानों, यातायात व्यवस्था, वैकल्पिक मार्गों, बैरिकेडिंग की आवश्यकता, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया गया। महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी, यातायात का सुचारु संचालन, आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता तथा स्थानीय प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सजगता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आयोजकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी बल दिया गया। अंत में महोदया द्वारा यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगामी ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को शान्तिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

