योगेन्द्र सिंह

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टेशन शाहजहाँपुर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 08.2.2026 को रोडवेज बस स्टेशन शाहजहाँपुर पर ड्यूटी के दौरान यातायात शाखा में तैनात आरक्षी रवि कुमार को सड़क पर गिरा हुआ एक मोबाइल फोन दिखाई दिया, जिसे उन्होंने तत्काल उठाकर मौके पर साथ में तैनात यातायात उपनिरीक्षक शिवराम को सुपुर्द कर दिया। कुछ समय पश्चात उक्त मोबाइल फोन पर कॉल आने पर फोन करने वाले मोबाईल स्वामी द्वारा बताया गया कि उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया है। इस पर आरक्षी यातायात रवि कुमार द्वारा अपनी लोकेशन बताकर मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामी को मौके पर बुलाया गया तथा पहचान सुनिश्चित करने के उपरान्त मोबाइल फोन सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा यातायात पुलिस की ईमानदारी एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई, जिससे उनके चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
शाहजहाँपुर पुलिस सदैव आमजन की सेवा एवं सुरक्षा हेतु तत्पर है।

