Close Menu
Best News Channel In Uttar PradeshBest News Channel In Uttar Pradesh

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

    January 28, 2026

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

    January 28, 2026

    12 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 01 दम्पति का आपसी समझौते के उपरान्त सफल निस्तारण करते हुए उन्हें सकुशल विदा किया गया

    January 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Best News Channel In Uttar PradeshBest News Channel In Uttar Pradesh
    • Home
    • About
    • News
      • Crime
        • Delhi News
        • Lucknow News
        • Malihabad Crime
        • Local News
        • Other News
      • Cyber Crime
    • Contact
    • Advertisement
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Best News Channel In Uttar PradeshBest News Channel In Uttar Pradesh
    Home»उत्तरप्रदेश»उत्तर प्रदेश»पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया
    उत्तर प्रदेश

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

    samacharbharat.liveBy samacharbharat.liveJanuary 28, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

    ब्यूरो चीफ बबलू की खास खबर सिद्धार्थनगर से

    सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ नगर जिले में इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री श्रमसेवायोजन एवं समन्वय विभाग सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, नेता प्रतिपक्ष/ विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह, पूर्व विधायक इटवा डॉक्टर सतीश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आयुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
    इसके पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक/शिक्षिकाओ द्वारा स्वागत गीत, शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया।
    सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मैत्री का सन्देश देने वाले महात्मा गौतम बुद्ध की पावन धरा को नमन करते हुए जनपदवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी की आकस्मिक मृत्यु पर उनको श्रद्धांजलि दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनपद राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर सिद्धार्थनगर बना। कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी। सत्य व ज्ञान की खोज में गया जाकर साध्सनस की। ज्ञान प्राप्त होने के बाद पहला उपदेश सारनाथ में दिया। बुद्धं शरणमं गच्छामि का आह्वान किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शक्ति शत्रुओ के हाथ में आयेगा तो विनाश होगा और देवताओं के हाथ में आयेगा तो उत्थान होगा। यही कार्य डबल इंजन की सरकार में हो रहा है। एक हजार 52 करोड़ की परियोजनाओ की सौगात आज जनपदवासियों को प्राप्त हो रही है। यहां का अन्नदाता किसानो को फसलों के लिए पानी की आवश्यकता होती है। आज बारिश भी अन्नददाता किसानों के लिए अमृत के समान है। बिना किसी भेदभाव के 25 करोड़ की जनता को परिवार मानकर उनके विकास के लिए बजट उपलब्ध कराया जाता है। मानव जीवन मिला है, एक दूसरे के साथ मिलकर रहे तथा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जनपद के लोगो के इलाज के लिए मडिकल कालेज का निर्माण कराया गया। नर्सिंग कालेज का संचालन हो रहा है। मेडिकल छात्रावास व आडीटोरियम निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है। हर पात्र गरीब व्यक्ति को आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड, का लाभ मिल रहा है। मनरेगा में पहले सौ दिन का रोजगार की गारन्टी थी अब 1सौ 25 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। रोजगार नही मिलने पर मुआबजा उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मछली उत्पादन को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन से पहले स्थानीय कलाकारेां की प्रतिस्पर्धा, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आयोजित हो। उच्छे कलाकारों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराकर उनको सम्मानित किया जाये। सड़क पुल, सिंचाई, मेडिकल छात्रावास व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। निरन्तर सभी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। किसानों द्वारा दो फसल के बाद तीसरे फसल का उत्पादन किया जा रहा है। उपद्रव से उत्सव की ओर यह प्रदेश अग्रसारित है। उसको बनाये रखना है। मुख्यमंत्री जी द्वारा सिद्धार्थनगर महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति को हृदय से बधाई दी। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सिद्धार्थनगर महोत्सव में आने के लिए मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। सांसद डुमरियागंज ने कहा कि बारिश होने के बाद भी मुख्यमंत्री जी महोत्सव में उपस्थित हुए। इसके लिए आभार प्रकट किया। सन् 2 हजार 17 से पहले जनपद की पहचान बाढ़ से थी। सन् 2 हजार 17 के बाद सरकार बनने के बाद जनपद की पहचान काला नमक चावल, हाइवे से हो रही है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है जो एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से पहचान दिलाने का काम किया है। जनपद में बाढ़ आने पर मुख्यमंत्री लखनऊ में न रहकर जनपद में पहुॅचकर नाव के माध्यम से गांवों में पहुॅचने का कार्य किया। जापानी इंसेफलाटिस से मुक्त कराने का काम किया गया। अयोध्या, मथुरा, काशी बौद्ध सर्किट का विकास कार्य कराकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री जी का ससंकल्प है देश को आत्मनिर्भर बनाना। अब हमारा देश उपभोक्ता नही नियोक्ता है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुआ है। उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हुआ है। पूरे जनपदवासियों की ओर मुख्यमंत्री जी का स्वागत अभिनन्दन किया। नेता प्रतिपक्ष/ विधाायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में उद्योग स्थापित कर लोगो को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाये जाने को कहा गया। जनपद में आने के लिए मुख्यमंत्री जी का पुनः स्वागत किया गया। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के उद्घाटन के अवसर पर समय देने के लिए स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना की गयी। जिससे जनपद के लोगो को चिकित्सा सुविधा मिल रही है। जनपद का कालानमक चावल ओडीओपी में शामिल किया जिसकी खुशबू पूरे देश में फैल रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा आज 229 परियोजनाओ का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है। अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण कराया गया है। जहां पर पूरे विश्व के लोग दर्शन करने आ रहे है। 4 सेतु का निर्माण कार्य हो रहा है। विधायक जी द्वारा 1 सेतु निर्माण के साथ बाईपास निर्माण की मांग की गयी। मुख्यमंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई तथा शिशुओ को अन्न प्रासन कराया गया। मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधिगण द्वारा भगवान श्रीराम का मन्दिर तथा आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा भगवान गौतम बुद्ध का प्रतीकात्मक अस्थि कलश भेट किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक विक्रम सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग महेश शुक्ला, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    samacharbharat.live
    • Website

    Related Posts

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

    January 28, 2026

    12 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 01 दम्पति का आपसी समझौते के उपरान्त सफल निस्तारण करते हुए उन्हें सकुशल विदा किया गया

    January 7, 2026

    पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के थाना प्रभारियों व चौकी इन्चार्जों के साथ शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बैठक

    January 7, 2026

    वामा वेलनेस कैम्प के अन्तर्गत पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

    January 5, 2026

    मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में व्यवस्थाओं की समीक्षा

    January 4, 2026

    पति को दूसरी लड़की से बात करने से हुआ था विवाद 8 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 01 दम्पति को विदा किया गया

    January 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Reviews
    Editors Picks

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

    January 28, 2026

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

    January 28, 2026

    12 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 01 दम्पति का आपसी समझौते के उपरान्त सफल निस्तारण करते हुए उन्हें सकुशल विदा किया गया

    January 7, 2026

    पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के थाना प्रभारियों व चौकी इन्चार्जों के साथ शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बैठक

    January 7, 2026
    Advertisement
    Demo
    About Us
    About Us

    Stay ahead of the curve with Samachar Bharat News, your premier source for the most recent developments across India and beyond. Owned by the reputable Rakesh Kumar, our channel brings you up-to-the-minute coverage of the events that shape our world. Dive into the headlines of May 1st, 2023, and uncover the stories that matter.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: samacharbharat@gmail.com
    Contact:+91 95595 11372

    Our Picks

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

    January 28, 2026

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

    January 28, 2026

    12 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 01 दम्पति का आपसी समझौते के उपरान्त सफल निस्तारण करते हुए उन्हें सकुशल विदा किया गया

    January 7, 2026
    Top Reviews
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.