योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। दिनाँक 03 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहाँपुर में किया गया । आज 08 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 01 दम्पति को विदा किया गया ।
थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका ने बताया मेरे पति किसी अन्य लड़की से फोन पर बात करते हैं इसी बात को लेकर मैंने अपने पति से कहा तो मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट की थी। इसी बात से नाराज होकर मैं अपने नानी के घर चली गई।आवेदिका 10 दिन से अपने मायके में रह रही है दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई। दोनों पक्षो को समझाया गया दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हैं दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा,महिला आरक्षी मोनिका,महिला आरक्षी बबीता देवी महिला आरक्षी पिंकी,आरक्षी साकेत आदि मौजूद रहे।

