योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। 27 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहाँपुर में किया गया । आज 18 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 03 दम्पति को विदा किया गया ।*
1- थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व हुई थी ।आवेदिका ने बताया कि मेरे पति घरेलू बातों को लेकर मेरे साथ मारपीट करते हैं और मेरे खर्च के लिए पैसे नहीं देते हैं। मेरे पति का गांव की किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है। आवेदिका ने बताया कि मैं 03 माह से अपने मायके में रह रही हूँ दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद शाहजहाँपुर बुलाया गया I दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
2- थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका ने बताया कि मेरे मेरे पति मेरे साथ मारपीट करते हैं और मेरे ससुर आए दिन गंदी-गंदी गालियां देते हैं जिस पर मेरे पति मेरा कोई सपोर्ट नहीं करते हैं। और कहते हैं अपने घर से पैसे लेकर आओ आवेदिका ने बताया कि मैं एक माह से अपने मायके में रह रही हूं। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र जनपद शाहजहाँपुर बुलाया गया दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया। प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हैं।दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
3- थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदक ने बताया कि मेरी पत्नी को मेरे ससुर अपने घर बुलाकर ले गए थे मेरी पत्नी बीमार रहती है मेरी ससुराल वाले मेरी पत्नी को मेरे साथ नहीं भेज रहे हैं। आवेदक ने बताया कि मेरी पत्नी चार माह से अपने मायके में रह रही है।।दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र जनपद शाहजहाँपुर बुलाया गया दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया प्रथम पक्ष वह द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हैं दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव,महिला आरक्षी मोनिका,महिला आरक्षी पिंकी आदि मौजूद रहीं।

