Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: samacharbharat.live
योगेन्द्र सिंह शाहजहाँपुर पुलिस व राजस्व विभाग जनपद शाहजहाँपुर द्वारा श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट शाहजहाँपुर के आदेश के अनुपालन में गैगेस्टर एक्ट थाना सदर बाजार से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण की अचल सम्पत्तियों कुल कीमत करीब- 3524925/- रु0 (35 लाख 24 हजार 925 नौ सौ पच्चीस रु0) को धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया गया”*श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निकट पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी तिलहर , क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी तिलहर जनपद शाहजहांपुर के नेतृत्व में जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के अंतर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । संक्षिप्त विवरण…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय था – “93 साल की शौर्यगाथा : भारतीय वायुसेना का योगदान”। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत व दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों द्वारा वायुसेना के इतिहास, वीरता और तकनीकी उपलब्धियों पर विचार प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने भारतीय वायुसेना के 93 साल के गौरवशाली यात्रा , ऑपरेशन सिंदूर जैसी सफलताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा में वायुसेना की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप प्रबंध समिति के सचिव डॉ.अवनीश कुमार मिश्र ने…
योगेंद्र सिंह शाहजहांपुर: रोजा मंडी में फर्जी धान खरीद की शिकायत पर भड़के विधायक, अरविंद कुमार सिंह दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी शाहजहांपुर। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने शाहजहांपुर की रोजा मंडी में धान खरीद में कथित अनियमितताओं की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया। मंडी में फर्जी तरीके से धान खरीद की शिकायतों के बाद गुस्से में पहुंचे विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मंडी सचिव और केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक अरविंद कुमार सिंह ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कहा, “यहां फर्जी तरीके से धान खरीद दाड़ी की जा रही है
सेना के सहयोग से अब तक 8 टन से अधिक राहत सामग्री आपदा पीड़ितों तक पहुंचाई गई हर जरूरतमंदों तक पहुंचेगी टीम लखनऊ: मुर्तुजा अली ब्यूरो चीफ लखनऊ।हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में ‘टीम लखनऊ’ का राहत अभियान जोर-शोर से जारी है। सेना के सहयोग से,यह टीम अब तक 8 टन से अधिक राहत सामग्री आपदा पीड़ितों तक पहुँचा चुकी है।राहत अभियान के तहत टीम ने हाल ही में मंडी जिले के कई दुर्गम और आंतरिक गाँवों को चुना जहाँ मदद पहुँचाना चुनौतीपूर्ण था। इनमें स्यून, लडभड़ोल, सीमस, बादोर्तू, बशर, सौहार, आरिया, कुतर जैसे गाँव शामिल…
ब्यूरो चीफ रहिमाबाद, लखनऊ। रहीमाबाद थाने में कई वर्षों से जमे रसूखदार सिपाही ओपी यादव इसे रसूख कहा जाए या जुगाड़ या कुछ और।ऐसे सिपाहियों को अधिकारी हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।ओपी यादव कई वर्षों से तैनात हैं।थाने पर डेरा जमाए हुए हैं।आपको बता दें कि,रहीमाबाद थाने में तैनात आरक्षी ओपी यादव सालों से तैनात हैं।सूत्रों की मानें तो कई बार शिकायतों के बाद भी एक ही जगह तैनात हैं। जहां पूरा सिस्टम इनके मन माफिक चलता है।सालों से जमे पुलिसकर्मी अपने हिसाब से नेटवर्क का उपयोग करते हैं और नए पुलिसकर्मियों को टिकने नहीं देते। नतीजतन-…
कभी कभार खुलता ग्राम पंचायत सचिवालय, ग्रामीण बोले प्रधान के घर में है पंचायत घर की सुविधाएं योगेन्द्र सिंह शाहजहांपुर जनपद में जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर का ट्रांसफर हो चुका है , जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर के सारे पावर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार के पास है , बाढ़ क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार की व्यस्तता और डबल चार्ज के चलते ग्राम पंचायत पर ड्यूटी पर लगे सफाई कर्मचारी आजाद हो गए हैं और ग्राम प्रधानों की भी मौज हो गई है जो प्रदेश के मुख्यमंत्री और जनपद के जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिए…
राकेश कुमार मलिहाबाद, लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार की मंशानुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद के अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार की अध्यक्षता में समस्त डॉक्टर स्टाफ मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समस्त मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए तत्पर इसी क्रम में 10 सितंबर 2025 को प्राथमिक विद्यालय मुजासा , प्राथमिक विद्यालय बाकी नगर यूपीएस कसमंडी कला आदि में बच्चों की आंखों का प्ररिक्षण कर नि: शुल्क बच्चों को चश्मा वितरण एवं 40वा नेत्रदान पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुस्कान, नाजिया बानो, अनामिका, तहसीन नूरीन आदि बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया बच्चों में निशुल्क चश्मा…
लियाकत हुसैन गाजी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदापुर चौकी प्रभारी प्रिंस बालियान ने वारंटी को पकड़ने गए दरोगा पर दबंगों का हमला, आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से एक ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वर्दी धारी पुलिसकर्मियों को अपराधियों पर लगाम लगाने की पूरी छूट मिली तो वहीं, दूसरी ओर अपराधियों के हौसले भी बुलंद होने लगे। लगातार सामने आ रहे इसी से जुड़े मामलों के बीच लखनऊ के माल थाने में तैनात दारोगा प्रिंस बालियान पर दबंगों की ओर से हमला…
राकेश कुमार मलिहाबाद, लखनऊ। भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में अनुभव सिंह यादव को युवा मोर्चा जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। अतुल कुमार, जिला अध्यक्ष लखनऊ ने उन्हें सदस्यता पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान की देखरेख में हुई है। इस नियुक्ति से संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। भाकियू लोकतांत्रिक संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अनुभव सिंह यादव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
राकेश कुमार लखनऊ। 23 अगस्त, सेन्ट रोज़ पब्लिक स्कूल, गढ़ी पीर ख़ां ठाकुरगंज में पुरस्कार वितरण समारोह अबुल कलाम की सरपरस्ती और अज़रा मोबीन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि गढ़ी पीर ख़ां वार्ड की सभासद शाईस्ता परवीन और अम्बर गंज वार्ड की सभासद सबा एहसन थीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, स्कूल के प्रबन्धक डॉ मन्सूर हसन खां ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन 50 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है, जो अपनी कक्षा में अच्छे अंक लाकर पास हुए, अनुपस्थित कम हुए और अनुशासित रहे ।अज़रा मोबीन ने बच्चों के कार्यक्रम…
