ब्यूरो चीफ

उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में दबंगों द्वारा एक गरीब महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रीता पत्नी घनश्याम, निवासी ग्राम बर्रा, औरास ने 1 जून 2026 को औरास थाने में तहरीर दी है। रीता ने बताया कि वह महबूब खेड़ा गांव में एक मृत्यु होने पर गई थी। उसके चार दिन बाद वहां भंडारा था, जिसमें वह दोबारा महबूब खेड़ा गई। वहीं पर उसकी ननद कुसमा, पुत्तीलाल, अनिल, दिनेश, पुत्तीलाल की पत्नी और बेटों ने रीता को घेरकर गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से रीता पर हमला कर दिया। हमले में रीता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का कहना है कि वह गरीब और बेसहारा है, इसी का फायदा उठाकर आरोपी अक्सर उसे परेशान करते हैं। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
परिजनों ने घायल रीता को सीएचसी औरास में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। रीता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

