राकेश कुमार

लखनऊ। 28 नवंबर मदरसा हिफ़ज़ा लिलबनात, यासीनगंज की सात लड़कियों के हाफ़िज़ होने पर एक तक़रीब ‘तकमीले हिफ़ज़े क़ुरआन ‘ के मौक़े पर फ़ारूक़िया एजूकेशनल & वेलफ़ेयर सोसायटी ने मसरूर एजूकेशनल सोसायटी के मैनेजर डॉ मन्सूर हसन खां को शिक्षा के छेत्र में उनकी 40 साला ख़िदमात के एतराफ़ में ” बेस्ट मैनेजमेंट एवार्ड ” से सम्मानित किया।
इस मौक़े पर क़ारी रजी़उद्दीन सिद्दीक़ी ने कहा डा.मन्सूर पिछले 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में नुमाया काम अन्जाम देने के साथ साथ उर्दू हिन्दी साहित्य के उत्थान के लिए जो काम कर रहे हैं उससे सभी वाक़िफ़ हैं, मुशायरे, कवि सम्मेलन, गोष्ठियां, सेमिनार आदि का आयोजन मुख्तलिफ क्षेत्रों में कर के लोगों को बेदार करते रहते हैं।

