राकेश कुमार

लखनऊ। 24 नवंबर मसरूर एजूकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में सेन्ट रोज़ पब्लिक स्कूल गढ़ी पीर ख़ां ठाकुरगंज में जश्ने प्रवीण कुमार शुक्ला ‘गोबर गणेश ‘और जश्ने अनिल कुमार वर्मा ‘अनाड़ी’ का आयोजित प्रोफेसर अतीक़ अहमद फारूकी़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि संजय मिश्रा शौक़ , विशिष्ट अतिथि अनिल मोहन चौधरी, सरदार अमर जीत सिंह और किश्वर अब्बास थे । संचालन इरशाद जनाब ख़लीली ने किया।
सोसायटी के चेयरमैन डॉ मन्सूर हसन खां कहा कि आजके दौर में किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देना, समाज को अपनी रचनाओं से जोड़ना बहुत मुश्किल काम है
जो गोबर गणेश और अनिल अनाड़ी बरसों से अन्जाम दे रहे हैं। मसरूर सोसायटी ने आज दोनों कवियों को मसरूर साहित्यिक एवार्ड 2025 से सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन भी हुआ, जिस में प्रोफेसर अतीक़ फ़ारुक़ी, संजय मिश्रा शौक़, गोबर गणेश, अनिल अनाड़ी, मनमोहनसिंह बाराकोटि, प्रदीप रस्तोगी दीप, राजेश राज, मसरुर शाहजहांपुरी, मुईद रहबर, अज़्म गोंडवी, ज़िया तक़वी, रामजी श्रीवास्तव प्रदीप, अख़्तर हाशमी, आशिक़ रायबरेलवी, निज़ाम इलाहाबादी, नीतू सिंह ,फ़ारूक़ आदिल, अजीता गुप्ता, मो आज़म कुरैशी सिधौलवी, शमशेर आलम साहब पुरी, मो अली मदहोश, मसूद अहमद फ़ैहमी, इरशाद जनाब ख़लीली और डॉ मन्सूर हसन खां ने अपना कलाम पेश किया जो सामईन ने बहुत पसंद किया

